&format=webp&quality=medium)
इस परीक्षा के लिए आवेदन 24 अप्रैल से 20 मई 2019 तक कर सकते हैं. (रॉयटर्स)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी) में असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2019 के लिए आवेदन मंगाए हैं. इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. अगर आप भी परीक्षा के लिए संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी और अधिकारी बनने का शानदार मौका है.
वैकेंसी की जानकारी
पद का नाम - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2019
पदों की संख्या - 323 (बीएसएफ - 100, सीआरपीएफ - 108, सीआईएसएफ - 28, आईटीबीपी - 21, एसएसबी - 66)
योग्यता - स्नातक
आयु सीमा- 20 से 25 वर्ष
जॉब लोकेशन- ऑल इंडिया
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग या ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा. यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में चालान से किया जा सकता है. एससी-एसटी उम्मीदवारों को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना है.
ये तारीख नोट कर लें
इस परीक्षा के लिए अप्लाई 24 अप्रैल से 20 मई 2019 तक कर सकते हैं. चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 19 मई 2019 है. इसके साथ ही लिखित परीक्षा 18 अगस्त 2019 को आयोजित की जाएगी.