उत्तर प्रदेश में ढेर सारी सरकारी नौकरियां, 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है.
उत्तर प्रदेश में ढेर सारी सरकारी नौकरियां, 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे ही नौजवानों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. इन पोस्ट पर 12 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन और फिर 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.  (Image- Pixabay)

कम पढ़े-लिखे से लेकर हायर एजुकेटेड तक, ज्यादातर लोगों का सपना सरकारी नौकरी का होता है. उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे ही नौजवानों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. इन पोस्ट पर 12 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन और फिर 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इन पदों के बारे में ज्यादा जानकारी यूपी विधान परिषद की वेबसाइट upvpsrecruitment.org से हासिल कर सकते हैं.

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इन पदों पर महज 5वीं कक्षा पास लेकर पोस्ट ग्रेजुएट नौजवान अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के नौजवान अप्लाई कर सकते हैं.

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21 हजार से लेकर 2 लाख रुपये महीने तक सैलरी मिलेगी.


जिन पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी गई हैं वे इस तरह हैं-

इन पदों के लिए करें अप्लाई
समीक्षा अधिकारी - 19
अपर निजी सचिव - 23
वृत्त लेखक - 09
समीक्षा अधिकारी (लेखा) - 01
शोध सहायक - 03
सुरक्षा सहायक (पुरुष) - 05
सुरक्षा सहायक (महिला) - 01
संपादक - 01
विशेष कार्याधिकारी प्रकाशन - 01
अनुसेवक - 10
कुल पदों की संख्या - 73

कितनी मिलेगी सैलरी
समीक्षा अधिकारी पोस्ट के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
अपर निजी सचिव - 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रति माह
वृत्त लेखक - 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह
समीक्षा अधिकारी (लेखा) - 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रति माह
शोध सहायक - 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह
सुरक्षा सहायक (पुरुष) - 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह
सुरक्षा सहायक (महिला) - 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह
संपादक - 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह
विशेष कार्याधिकारी प्रकाशन - 78,800 से 2,09,200 रुपये प्रति माह
अनुसेवक - 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह

योग्यता और आयु सीमा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है. यहां कक्षा 5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इन पदों के लिए 18 से लेकर 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है. इस छूट के बाद 40 वर्ष तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कैसे करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है. एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है.

एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये है. उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 800 रुपये है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6