TSLPRB PET/PMT का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, यह है तरीका

TSLPRB PET/PMT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. हालांकि यह कार्ड Telangana State Level Police Recruitment Board, TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध नहीं है.
TSLPRB PET/PMT का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, यह है तरीका

जो अभ्‍यर्थी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वे TSLPRB PET/PMT हॉल टिकट वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे. (फोटो : PTI)

TSLPRB PET/PMT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. हालांकि यह कार्ड Telangana State Level Police Recruitment Board, TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध नहीं है. वे इसे tslprb.in से डाउनलोड कर सकते हैं. जो अभ्‍यर्थी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं वे TSLPRB PET/PMT हॉल टिकट वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे. पुलिस भर्ती के लिए PET/PMT परीक्षा 11 फरवरी से राज्‍य के विभिन्‍न केंद्रों पर होगी.

टाइम्‍स नॉऊ की खबर के मुताबिक TSLPRB PET/PMT के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक अभी काम नहीं कर रहा है. इसमें कोई तकनीकि एरर आ गया है. इसे ठीक करने में कुछ समय लग रहा है.इसका कारण भारी संख्‍या में लोगों के वेबसाइट पर आना बताया जा रहा है. इससे साइट डाउन हो गई.

ये दस्‍तावेज लगेंगे
> एडमिट कार्ड
> पार्ट टू एप्‍लीकेशन का प्रिंट आउट
> तेलंगाना सरकार द्वारा जारी कम्‍युनिटी सर्टिफिकेट
> NOC
> तेलंगाना सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र