Sarkari Naukri 2019: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वालों के लिए निकली शानदार वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2019: इस पद पर भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 300 रुपये और एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना है.
Sarkari Naukri 2019: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वालों के लिए निकली शानदार वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. (फोटो साभार - पिक्साबे)

अगर आपने सिविल इंजीनियिंग में डिप्लोमा किया है तो आपके पास जूनियर इंजीनियर बनने का शानदार मौका है. दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मंगाए हैं. इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 25 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

वैकेंसी से जुड़ीं मुख्य बातें
पद का नाम - जूनियर इंजीनियर (JE)
खाली पदों की संख्या - 100
वेतनमान - 44900-142400/- रुपये (स्तर - 04)
योग्यता- डिप्लोमा
आयु सीमा- 21 से 42 वर्ष
जॉब लोकेशन - उत्तराखंड
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन शुल्क
इस पद पर भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 300 रुपये और एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना है. यह भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या चालान से कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 15 जुलाई 2019 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अगस्त 2019
ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि - 27 जुलाई 2019 तक

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6