ITI वालों के लिए निकली है यहां शानदार वैकेंसी, सैलरी भी बेहतरीन, यहां जानें सबकुछ

JOB: असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को 185 रुपये, एससी-एसटी को 95 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये परीशा फीस के रूप में जमा करना है. इसे आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं.
ITI वालों के लिए निकली है यहां शानदार वैकेंसी, सैलरी भी बेहतरीन, यहां जानें सबकुछ

कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. (रॉयटर्स)

अगर आपके पास आईटीआई की डिग्री है तो आपके लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने 10वीं पास और आईटीआई डिग्री वालों के लिए असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन की नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस पद पर अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और रुचि रखते हैं तो 4 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी में मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन
खाली पदों की संख्या - 486 की संख्या
पे स्केल - 5200-20200 / - रुपये
योग्यता - 10 वीं पास, आईटीआई
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा फीस
असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को 185 रुपये, एससी-एसटी को 95 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये परीशा फीस के रूप में जमा करना है. इसे आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं.

इसमें होनी चाहिए डिग्री
कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए और आईटीआई से मशीनिस्ट/फिटर/वायरमैन/टर्नर ट्रेड या सर्टिफिकेट इन बोरिंग मैकेनिक की डिग्री होनी चाहिए.आपको बता दें कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआती तारीख - 14 अगस्त 2019
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 04 सितंबर 2019
फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 04 सितंबर 2019
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आखिरी तारीख - 11 सितंबर 2019.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6