Sarkari Naukri: UPPSC ने निकाली ऑफिसर और दूसरे पदों पर वैकेंसी के लिए फॉर्म, यहां जानें पूरी डीटेल

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 105 रुपये, एससी-एसटी कैटेगरी वालों को 65 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये जमा करने हैं.
Sarkari Naukri: UPPSC ने निकाली ऑफिसर और दूसरे पदों पर वैकेंसी के लिए फॉर्म, यहां जानें पूरी डीटेल

वैकेंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. नौकरी करने का लोकेशन उत्तर प्रदेश है (आईएएनएस)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर, वेटरीनरी मेडिकल ऑफिसर और दूसरे पदों पर बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करना चाहते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो 1 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - मेडिकल ऑफिसर, वेटरीनरी मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रिंसिपल, वेटिंग ऑफिसर और अन्य
खाली सीटों की संख्या - 610
योग्यता - एमबीबीएस (स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए), वेटरीनरी साइंस में बैचलर, किसी भी विषय में बैचलर डिग्री, एमडी, एमएस डिग्री
उम्रसीमा - 21 से 62 साल तक
पे स्केल

एप्लीकेशन फीस
इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 105 रुपये, एससी-एसटी कैटेगरी वालों को 65 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये जमा करने हैं. फीस पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत - 5 सितंबर 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 1 अक्टूबर 2020
फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 1 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख - 5 अक्टूबर 2020

ऐसे करें अप्लाई
यूपीपीएससी की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना है. इसके लिए यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है और एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करना है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. इसमें कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. नौकरी करने का लोकेशन उत्तर प्रदेश है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6