यहां निकली पटवारी पद के लिए सरकारी नौकरी की वैकेंसी, 20 जनवरी से अप्लाई शुरू

इसके लिए अप्लाई की शुरुआत 20 जनवरी 2020 से हो गई है. इसमें कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 
यहां निकली पटवारी पद के लिए सरकारी नौकरी की वैकेंसी, 20 जनवरी से अप्लाई शुरू

अगर आप स्पोर्ट्स कोटे में आते हैं तो आप भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. (रॉयटर्स)

RSMSSB Patwari Recruitment 2020: अगर आप ग्रेजुएट हैं और कंप्यूटर कोर्स भी किया है तो आपके लिए सरकारी नौकरी (government job) पाने का अच्छा मौका है. राजस्थान सरकार (Rajasthan government) ने पटवारी पद पर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप आगामी 19 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए अप्लाई की शुरुआत 20 जनवरी 2020 से हो गई है. इसमें कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - पटवारी
खाली पदों की संख्या - 4421
योग्यता - ग्रेजुएशन, कंप्यूटर कोर्स
उम्र सीमा - 18 से 40 साल
पे स्केल - पे मैट्रिक्स लेवल-5
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा फीस
राजस्थान में पटवारी पद के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 450 रुपये जमा करने होंगे. इसी तरह ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर कैटेगरी के कैंडिडेट को 350 रुपये और एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 250 रुपये जमा करने हैं. फीस पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र कियोस्क के जरिये कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख - 20 जनवरी 2020 से शुरू
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 19 फरवरी 2020
ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख - 19 फरवरी 2020
कियोस्क पर फीस पेमेंट की आखिरी तारीख - 18 फरवरी 2020

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

बता दें, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे. कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए या अप्लाई करने के लिए https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ या https://sso.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. नौकरी करने का स्थान राजस्थान होगा. अगर आप स्पोर्ट्स कोटे में आते हैं तो आप भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें नियमानुसार प्रक्रियाएं फॉलो की जाएंगी.