&format=webp&quality=medium)
BSF Jobs: 10वीं पास के लिए 1284 पदों पर निकली भर्ती, 70 हजार मिलेगी सैलरी, ऐसे होगा सेलेक्शन
BSF Recruitment 2023:सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कई पदों पर बंपर निकाली है. इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 1284 कांस्टेबल ट्रेड्समैन (Constable Tradesman) के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 27 मार्च है. BSF में होने वाली इस भर्ती में 1220 पोस्ट मेल और 64 पोस्ट फीमेल कैंडिडेट के लिए रिजर्व हैं. आवश्यक तिथि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 मार्च 2023 कुल पदों की संख्या- 1284 पुरुष के लिए पदों की संख्या- 1220 महिलाओं के लिए पदों की संख्या- 64 आयु सीमा
जानें क्या है जरूरी योग्यता (BSF Qualification) कांस्टेबल (मोची), कांस्टेबल (दर्जी), कांस्टेबल (धोबी), कांस्टेबल (नाई) और कांस्टेबल (स्वीपर) के ट्रेडों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में स्किल्ड होना चाहिए. भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित संबंधित ट्रेड में ट्रेड टेस्ट पास करना होगा. कांस्टेबल (रसोइया), कांस्टेबल (जलवाहक) और कांस्टेबल (वेटर) ट्रेडों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही फूड में नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क लेवल- I पाठ्यक्रम का सर्टिफिकेट होना चाहिए. कितनी मिलेगी सैलरी कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों (BSF Recruitment 2023) के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल -3, वेतनमान 21,700-69,100 / – रुपये सैलरी के साथ केंद्र सरकार के लिए स्वीकार्य अन्य भत्ते और लाभ मिलेंगे. जानें क्या है सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा. यह परीक्षा 100 अंकों का होगा. पेपर में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. यह सवाल अंग्रेजी और हिंदी में दोनों में होंगे. जिसमें CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) या OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के मल्टी चॉइस सवाल शामिल होंगे. यह परीक्षा क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा. जिसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी. ऐसे करें आवेदन