Sarkari Naukri: BIS में निकली है वैकेंसी, 56100 – 177500/ रुपये तक है पे स्केल

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के इस वैकैंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
Sarkari Naukri: BIS में निकली है वैकेंसी, 56100 – 177500/ रुपये तक है पे स्केल

इस वैकेंसी के तहत जॉब लोकेशन दिल्ली है. (ज़ी बिज़नेस)

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी बीआईएस (BIS) में लाइब्रेरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर और असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए वैकेंसी निकली है. अगर आपने अबतक भी अप्लाई नहीं किया है और इन पदों के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं तो आप 9 अक्टूबर 2020 से पहले तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - लाइब्रेरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य
खाली सीटों की संख्या - 171
योग्यता - अलग-अलग पदों के मुताबिक ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, लॉ, डिप्लोमा आदि
पे स्केल - 29200–92300 रुपये से लेकर 56100–177500 रुपये प्रति माह
उम्रसीमा - 27 से 35 साल

एप्लीकेशन फीस
BIS में निकली है सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी में अप्लाई करने वाले GEN/OBC/EWS (GROUP – A) और GEN/OBC/EWS (GROUP – B & C के लिए अप्लाई करने वालों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर क्रमश: 800 रुपये और 500 रुपये जमा करने होंगे. इसके अलावा SC/ST/PWD/Female/Ex-S कैटेगरी के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस नहीं देना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 5 सितंबर 2020
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 9 अक्टूबर 2020

ऐसे करें अप्लाई
इस वैकैंसी में अप्लाई ऑनलाइन करना है. इसके लिए कैंडिडेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी बीआईएस (BIS) की ऑफिशियल वेबसाइट https://bis.gov.in/ पर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करना है. बता दें, इस वैकेंसी के तहत जॉब लोकेशन दिल्ली है. इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट चाहें तो बीआईएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के इस वैकैंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. एक बात ध्यान रखें कि कुछ पदों में आपको टाइपिंग स्कल टेस्ट भी देना पड़ता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6