&format=webp&quality=medium)
आवेदन पत्र के सुधार के लिए अंतिम तिथि 27 जुलाई 2019 है. (रॉयटर्स)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस वैकेंसी में 1186 पदों पर भर्तियां होनी है. अगर आप भी यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं और योग्यता की शर्तों को पूरा करते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. इस वैकेंसी में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप 20 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - जूनियर असिस्टेंट
पदों की संख्या - 1186
वेतनमान - 5200-20200/- रुपये
योग्यता - 12 वीं पास
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष
जॉब लोकेशन - उत्तर प्रदेश
आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी की इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 185 रुपये, एससी-एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 95 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना है. यह भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 26 जून 2019 से शुरू है
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 20 जुलाई 2019
शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि - 20 जुलाई 2019
आवेदन पत्र के सुधार के लिए अंतिम तिथि - 27 जुलाई 2019
यहां करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस पद पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.