&format=webp&quality=medium)
आवेदन शुल्क के रूप में एससी-एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को कोई भुगतान नहीं करना है. (पीटीआई)
नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन मौका है. इस स्कूल में भर्ती का काम करने वाली नवोदय विद्यालय समिति ने कुल 2370 सीट के लिए क्लर्क, पीजीटी, टीजीटी टीचर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. अगर आप इन पदों पर इच्छुक हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं तो आप इन पदों पर 9 अगस्त 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - क्लर्क, पीजीटी, टीजीटी, स्टाफ नर्स और अन्य
सीटों की संख्या - 2370
वेतनमान स्तर - 2, 4, 6, 7, 8
योग्यता- 10 वीं, 12 वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बी.एड.
आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष और 32, 35, 40 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - अखिल भारतीय
वैकेंसी के लिए जारी विज्ञापन यहां देखें
आवेदन शुल्क
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में एससी-एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को कोई भुगतान नहीं करना है. जबकि सामान्य श्रेणी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को अस्सिटेंट कमिश्नर पद के लिए 1500 रुपये, पीजीटी, टीजीटी, स्टाफ नर्स और विविध शिक्षकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, लीगल असिस्टेंट, कैटरिंग असिस्टेंट और क्लर्क पद के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा. भुगतान ऑनलाइन या चालान दोनों से किया जा सकता है.