इन पेंशनरों की पेंशन में हुआ संशोधन, जानिए कितना होगा लाभ

मोदी सरकार ने 2006 से पहले रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन किया है. ये वे पेंशनर हैं, जो 5th CPC (5वें वेतन आयोग) में 6500-10500 रुपए पे स्‍केल के लिए तहत पेंशन पा रहे हैं. यह संशोधन 01 जनवरी 2016 से प्रभावी होगा.
इन पेंशनरों की पेंशन में हुआ संशोधन, जानिए कितना होगा लाभ

यह संशोधन 01 जनवरी 2016 से प्रभावी होगा. (DNA)

मोदी सरकार ने 2006 से पहले रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन किया है. ये वे पेंशनर हैं, जो 5th CPC (5वें वेतन आयोग) में 6500-10500 रुपए पे स्‍केल के लिए तहत पेंशन पा रहे हैं. यह संशोधन 01 जनवरी 2016 से प्रभावी होगा.

फैमिली पेंशन में भी संशोधन
भारत सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस संशोधन में पेंशनर के साथ परिवार पेंशन (Family Pension) भी शामिल है. इसमें 4600 रुपए की ग्रेड पे को करस्‍पॉडिंग ग्रेड पे माना गया है. यह संशोधन उन पेंशनरों के लिए है, जो 5वें वेतन आयोग में रिटायर हुए हैं. संशोधित पेंशन 8345 रुपए होगी.

पेंशन का नया टेबल जारी
कार्मिक विभाग ने संशोधित पेंशन का कॉनकार्डेंस टेबल भी जारी किया है. टेबल नंबर 24 व 25 में बताया गया है कि छठे वेतनमान में पेंशन/फैमिली पेंशन के लिए निर्धारित ग्रेड पे 4200 रुपए थी. इसमें बढ़ोतरी की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सभी विभाग लागू करें
विभाग ने सभी मंत्रालयों/विभागों को निर्देश दिया है कि वे 1 जनवरी 2016 से इस संशोधन को अपने यहां लागू करें. यह पत्र वित्‍त मंत्रालय की मंजूरी के बाद जारी किया गया है.

टेबल नंबर 24 में क्‍या
टेबल नंबर 24 में रिटायरमेंट के वक्‍त का पे स्‍केल दर्शाया गया है. इसमें 01 जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 1995 तक पे स्‍केल 2000-60-2300-75-3200 रुपए था. इसके बाद 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2005 तक पे स्‍केल 6500-200-10500 रुपए था. इसके उपरांत 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2015 तक पे स्‍केल 9300-34800 GP 4600 रुपए हो गया. 1 जनवरी 2016 के बाद लेवल 7(44900 रुपए से 142400 रुपए) हो गया.

Pension

टेबल नंबर 25 में क्‍या
टेबल नंबर 25 में रिटायरमेंट के दौरान पे स्‍केल का ब्‍योरा भी दिया गया है. इसमें 01 जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 1995 तक पे स्‍केल 2000-60-2300-75-3200-100-3500 रुपए था. इसके बाद 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2005 तक पे स्‍केल 6500-200-10500 रुपए ही था.

Pension

इसके बाद 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2015 तक पे स्‍केल 9300-34800 GP 4600 रुपए हो गया. 1 जनवरी 2016 के बाद लेवल 7(44900 रुपए से 142400 रुपए) था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6