&format=webp&quality=medium)
REET Exams Admit Card
RSMSSB Rajasthan primary teacher recruitment exam hall tickets released: राजस्थान में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा (REET Exams 2022) का एडमिट कार्ड (REET 2022 Admit Card Download) राजस्थान अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड (RSMSSB), द्वारा जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि रीट के तहत लेवल वन और लेवल दो की परीक्षा होगी. लेवल एक की परीक्षा कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए होगी. लेवल दो की परीक्षा कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के शिक्षकों के लिए होगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (Steps to download REET Admit Card 2022)
राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा 25 फरवरी (Reet 2022 exams schedule) से शुरू होगी. ये एक मार्च 2023 तक चलेगी. 25 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी और ये दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी. लेवल टू यानी कक्षा छह से कक्षा आठ तक के शिक्षकों के लिए परीक्षा 25, 26 और 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी. दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ड्रेस कोड का रखें ख्याल (REET Exams 2022 Guidelines)
रीट की परीक्षा दे रहे कैंडिडेट्स परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही अपने सेंटर पर रिपोर्ट करें. गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. एग्जाम हॉल के अंदर गैजेट्स, स्मार्ट घड़ी, जूते, मोजे, गॉगल्स, बैंडबैग, बैल्ट, हेयलपिन, कैप, स्टॉल, शॉल, मफलर आदि ले जाना सख्त मना है.वहीं, कैंडिडेट्स को तय ड्रेस कोड में ही आना होगा. एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाएं. इसके बिना आपको परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. आपको बता दे कि रीट परीक्षा के लिए कुल नौ लाख 64 हजार 965 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.इसमें लेवल 1 में कुल 2,12,259 और लेवल दो में 7,52,706 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे.