&format=webp&quality=medium)
CISF में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का फिजिकल और ट्रेड टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा और फिर मेडिकल एग्जामिनशेन के आधार पर चयन किया जाएगा.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के 914 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. हालांकि इन पदों पर कैंडिडेट्स की अस्थाई रूप से नियुक्ति की जाएगी, लेकिन तैनात कैंडिडेट्स को सरकारी कर्मचारी की तरह वेतन और तमाम सुविधाएं मिलेंगी. इन पदों पर 22 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है.
CISF ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के रसोइया, धोबी, कारपेंटर, स्वीपर, पेंटर, प्लम्बर, माली, इलेक्ट्रिशन जैसे 11 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल पद 914 हैं. इनमें 90 पोस्ट एक्स-सर्विसमैन के लिए हैं, बाकि पदों पर खुली भर्ती है.
योग्यता और आयु सीमा
CISF में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का फिजिकल और ट्रेड टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा और फिर मेडिकल एग्जामिनशेन के आधार पर चयन किया जाएगा.
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए. या फिर स्किल्ड ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए. इन पदों के लिए 18 से 23 साल तक की आयु वाला कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकता है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
PHYSICAL EFFICIENCY TEST (PET) में कैंडिडेट्स को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6.30 मिनट में पूरी करनी होगी.
इन पदों के बारे में ज्यादा जानकारी सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisf.gov.in से हासिल की जा सकती है. इसके अलावा इन वैकेंसी की पीडीएफ फाइल सीआईएसएफ लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.