Railway Recruitment 2019: रेलवे में काम का सुनहरा मौका, फिर बड़े पैमाने पर मांगे गए आवेदन

भारतीय रेलवे ने लाखों पदों के लिए भर्तियां निकालने के बाद रेलवे से रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखने को ले कर बड़े पैमाने पर आवेदन मांगे हैं.
Railway Recruitment 2019: रेलवे में काम का सुनहरा मौका, फिर बड़े पैमाने पर मांगे गए आवेदन

रेलवे ने रिटायर कर्मचारियों को एक बार फिर दिया नौकरी का मौका (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे ने लाखों पदों के लिए भर्तियां निकालने के बाद रेलवे से रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखने को ले कर बड़े पैमाने पर आवेदन मांगे हैं. नॉर्थ इस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से हाल ही में निकाले गए एक नोटिफिकेशन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि रेलवे से रिटायर ऐसे कर्मचारी जो योग्यता रखते हों वो अंतिम तिथि 2 मई के पहले आवेदन दें.

रेलवे की री ईंगेजमेंट पॉलिसी के लिए मांगे गए आवेदन की ये है डीटेल

  • रेलवे की री ईंगेजमेंट पॉलिसी 01 दिसम्बर 2019 तक वैध्य है.
  • रेलवे की इंजीनियरिंग सर्विस का रटायर्ड मिनिस्टीरियर स्टॉफ OS/G किसी भी विभाग के लिए आवेदन कर सकता है.
  • सिर्फ 65 साल तक की आयु के लिए ही री रिंगेजमेंट पॉलिसी के तहत आवेदन किया जा सकता है. कर्मचारी की आयु 1 दिसम्बर 2019 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • यदि जिन पदों पर रिटायर कर्मचारी को री इंगेज किया गया है उस पद के लिए कोई नई परमानेंट नियुक्त होती है तो रिटायर्ड व्यक्ति को हटा दिया जाएगा.
  • री इंगेज किए गए रिटायर कर्मी को 07 दिन का नोटिस दे कर रेल प्रशासन कभी भी हटा सकता ह
Add Zee Business as a Preferred Source

ये रिटायर कर्मी नहीं कर सकते आवेदन

  • जिस भी कर्मचारी को सेवा से बरखास्त किया गया हो, जबरन वीआरएस दिया गया हो या कोई अनुशासनात्मक कार्यवाई की गई हो वो व्यक्ति इस पॉलिसी के तहत आवेदन नहीं कर सकता है.
  • किसी भी पद के लिए री इंगेजमेंट के लिए आवेदन करने वाले के लिए मेडिकल तौर पर फिट होना बेहद जरूरी है.

इस लिंक के जरिए देखें आवेदन की नियम व शर्तें

http://www.nfr.indianrailways.gov.in/cris//uploads/files/1552999568511-reengagement%20hq%20engg.PDF

इतना मिलेगा वेतन

री इंगेज किए गए कर्मचारी को उसके अंतिम वेतन के आधार पर मासिक तौर पर वेतन दिया जाएगा. लकिन एक रेल कर्मी के तौर पर उसे अन्य कोई सुविधा नहीं मिलेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6