Railway Recruitment 2019: रेलवे MTS के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख जारी, ऐसे करें तैयारी

Northern Railway में खानपान और खाना पकाने के लिए खानपान विभाग के तहत 118 मल्टी-टास्किंग स्टाफ की जरूरत थी. इसके लिए 16 सिंतबर के आवेदन मंगाए गए थे.
Railway Recruitment 2019: रेलवे MTS के एंट्रेंस एग्जाम की तारीख जारी, ऐसे करें तैयारी

इस पोस्ट पर कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा पर आधारित होगा.

नॉर्थेर्न रेलवे (Northern Railway) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (कैटरिंग) के पद पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगी थीं. इस पोस्ट की भर्ती के लिए एग्जाम 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा.

उत्तर रेलवे (Northern Railway) में खानपान और खाना पकाने के लिए खानपान विभाग के तहत 118 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (Multi-Tasking Staff) की जरूरत थी. इसके लिए 16 सिंतबर के आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए अब एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई है. मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi-Tasking Staff) के लिए रेलवे ने 10वीं पास नौजवानों से आवेदन मांगे थे. कैंडिडेट्स के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

नॉर्थन रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrcnr.org पर मल्टी टास्किंग स्टाफ की पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

बहुत ही कम समय के नोटिस पर रेलवे ने एग्जाम की तारीख का ऐलान किया है. इस पद के चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा.

इस पोस्ट पर कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा पर आधारित होगा.

रेलवे ने इस पोस्ट के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स से 100 रुपये आवेदन फीस मांगी थी, जोकि ऑनलाइन ही जमा करनी थी. एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6