7th pay commission: सरकारी नौकरी (Goverbment Jobs) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (UKSSSC) में नौकरी करने का अच्छा मौका है. UKSSSC ने फॉरेस्ट इंस्पेक्टर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं. बता दें यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 3 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
1/5विभाग ने फॉरेस्ट इंस्पेक्टर की 315 वैकेंसी निकाली हैं. इस वैकेंसी पर आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं एग्रीकल्चर और साइंस स्ट्रीम में पास होना चाहिए.
2/5इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए आपको 300 रुपए आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे. आप यह शुल्क नेट बैंकिग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं. इसके अलावा इस वैंकेंसी पर आवेदन करने की न्यूनतम सीमा 18 साल तय की गई हैं. वहीं अधिकतम सीमा 28 साल है.
3/5सातवें वेतन आयोग के तहत इस वैकेंसी पर उम्मीदवारों को 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए तक दिया जाएगा. यह वैकेंसी लेवल 05 के तहत निकाली गई हैं. फॉरेस्ट इंस्पेक्टर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा. इसी टेस्ट के आधार पर चयन होगा.
4/5इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख- 03 फरवरी 2020 है. यानी आपके पास सिर्फ एक दिन का समय बकाया है. इसके अलावा फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख- 03 फरवरी 2020 है. वहीं, लिखित परीक्षा की संभावित तारीख- अप्रैल 2020 है. यानी अप्रैल में इसका एग्जाम हो सकता है.
5/5इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन की पूरी डिटेल मिल जाएगी. इसके अलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप https://img.freejobalert.com/uploads/2019/12/Notification-UKSSSC-Forester-Posts.pdf इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.