7th Pay Commission: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. दरअसल, डीआरडीओ (DRDO) में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं. यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग (7th Pay commission) के तहत निकली हैं. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए जल्द ही अप्लाई कर दें. इस वैकेंसी के लिए दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं.
1/5DRDO में वैकेंसी मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए निकली हैं. बता दें कि विभाग ने 1817 वैकेंसी पर आवेदन मांगे हैं. इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए आपके पास 10वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही आईटीआई (ITI) की डिग्री भी होनी चाहिए. अगर आपके पास ये दोनों डिग्रियां हैं तो आप इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
2/5इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को सातवें वेतन के तहत सैलरी दी जाएगी. इस वैकेंसी में लेवल 1 के हिसाब से उम्मीदवारों को वेतन मिलेगा. बता दें कि इस वैकेंसी में आपको 18000 से लेकर 56900 रुपए तक सैलरी मिलेगी. आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है.
3/5इस वैकेंसी पर आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019 को शुरू हो गई थी. वहीं, इस वैकेंसी पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2020 है. इसके अलावा इस वैकेंसी से संबधित अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.
4/5इस वैकेंसी के लिए आपको आवेदन शुल्क के रुप में 100 रुपए जमा कराने होंगे. इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी होगी. पेमेंट करने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5/5वैकेंसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन (http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10301_121_1920b.pdf) पर विजिट कर सकते हैं.