7th pay commission today: अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. देश के प्रतिष्ठित संस्थान डीआरडीओ (Defence Research and Development Organisation) ने बंपर वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भर दें. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2020 है.
1/5DRDO ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं तो युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है. बता दें कि ये वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकाली गई हैं. इस वैकेंसी में सैलरी लेवल-1 के तहत दी जाएगी. तो 23 जनवरी से पहले आप आवेदन भर दें.
2/5आपको बता दें कि 1,817 वैकेंसी निकाली गई हैं. इसमें एससी के लिए 163 पद हैं. एसटी के लिए 114, ओबीसी के लिए 503 पद हैं. ईडब्ल्यूएस के लिए 188 वैकेंसी और अपर कास्ट के लिए 849 वैकेंसी निकाली गई हैं. इस वैकेंसी पर समय रहते अप्लाई कर दें. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के लिए 73 वैकेंसी निकाली गई हैं.
3/5इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 100 रुपए जमा करने हैं. इसी तरह एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस नहीं देनी है. योग्य कैंडिडेट फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं.
4/5इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है. वहीं इस वैकेंसी पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है.
5/5इस वैकेंसी में पे-स्केल लेवल-1 के तहत दिया जाएगा. बता दें कि उम्मीदवार को सैलरी 18,000 रुपए से लेकर 56900 रुपए तक दी जाएगी. लेवल-1 के तहत उम्मीदवारों का यह पे-स्केल रहता है. बता दें कि यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकाली गई हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण व आईटीआई पास होना अनिवार्य है. बता दें कि आप अधिक जानकारी के लिए www.drdo.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.