&format=webp&quality=medium)
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NIOS में इन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई
NIOS Recuitment 2021: अगर कोरोना काल में सुरक्षित और सिक्योर नौकरी पाना चाह रहे हैं तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी NIOS की तरफ से निकाली गई नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं. ये सरकारी नौकरी होगी और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
NIOS ने स्टेनोग्राफर, इंजीनियर और डायरेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन तरीके से अप्लाई करना है. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nios.ac.in/ पर जाएं और आवेदन भरें.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी के लिए कुल 115 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन में खास तौर पर यह सलाह दी गई है कि एक पद के लिए एक ही आवेदन किया जाए. अगर एक पद के लिए एक से ज्यादा बार आवेदन किया जाएगा, तो आवेदन को रद्द माना जाएगा. इन पदों पर लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.