&format=webp&quality=medium)
इसकी परीक्षा इस साल 11 सितंबर को हुई थी. (फाइल फोटो: एएनआई)
NEET PG Result 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG Result 2021 जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट (NEET PG Exam 2021) चेक कर सकते हैं. इस साल सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 302, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 800 में से 265 और यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए 283 है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn3.digialm.com पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट (NEET PG Exam 2021) चेक कर सकते हैं. अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए रैंक और योग्यता की स्थिति अलग से घोषित की जाएगी. राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट/ श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता/पात्रता मानदंड, लागू दिशा-निर्देशों/विनियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी.
NEET PG Result 2021 ऐसे करें चेक
NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध NEET PG Result 2021 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने संबंधित खातों में लॉग इन करना होगा.
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें.
नीट पीजी की काउंसलिंग
नीट पीजी 2021 का परिणाम एक मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है और इसमें रोल नंबर, अंक (800 में से) और कैंडिडेट्स द्वारा प्राप्त रैंक दी की जानकारी दी गई है. परिणाम घोषित होने के बाद, कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रोसेस से गुजरना होगा. नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG counselling 2021) प्रक्रिया की डीटेल्स जल्द ही जारी की जाएगी. आपको बता दें कि इसकी परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से ज्यादा शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी.
Zee Business Hindi Live यहां देखें