&format=webp&quality=medium)
NABARD ग्रेड A परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी. (फोटो: Pixabay)
NABARD Recruitment 2021: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा (NABARD Exam 2021) के लिए आवेदन किए हैं, वे NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड (NABARD Admit Card 2021) डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर, 2021 है.
17-18 सितंबर को होगा एग्जाम
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NABARD ग्रेड A परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी जबकि नाबार्ड ग्रेड B परीक्षा 17 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है. इसमें 200 मार्क्स की परीक्षा होगी. प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी.
नाबार्ड भर्ती प्रक्रिया
कैंडिडेट्स को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा. पहल चरण प्रारंभिक परीक्षा है जिसमें क्वालीफाई होने वाले उन्हें मेन एग्जाम और लास्ट फेज में इंटरव्यू राउंड देना होगा. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नाबार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप नीचे दिया गया है.
-होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ सेक्शन में जाएं.
-उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “Call Letter For Preliminary Examination For Assistant Manager Grade’ A’ – (RDBS/Rajbhasha) And Manager
-Grade’ B’ – (RDBS)- 2021” लिखा हो.
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
-NABARD Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा और इस डाउनलोड करें.
-आगे इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें.
इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें. एग्जामिनेशन सेंटर्स पर आप अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें. इसके अलावा अगर आपने कोविड वैक्सीनेशन करा लिया है, तो उसका सर्टिफिकेट भी ले जाएं. परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
Zee Business Hindi Live यहां देखें