Maharashtra HSC 12th Supplementary result 2019: सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें

जुलाई में हुई परीक्षाओं में कुल 1,28,914 छात्रों ने हिस्सा लिया था. परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. 
Maharashtra HSC 12th Supplementary result 2019: सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें

इससे पहले मुख्य परीक्षा में इस बार का रिजल्ट 85.88 फीसदी रहा. (प्रतीकात्मक)

Maharashtra HSC Result 2019: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. स्टूडेंट्स के लिए www.mahresult.nic.in पर रिजल्ट का लिंक जारी कर दिया गया है. जुलाई में हुई परीक्षाओं में कुल 1,28,914 छात्रों ने हिस्सा लिया था. परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

इससे पहले मुख्य परीक्षा में इस बार का रिजल्ट 85.88 फीसदी रहा, जबकि मुंबई डिविजन का रिजल्ट 83.85 प्रतिशत रहा था. एमएसबीएसएचएसई 12वीं परीक्षा के लिए 14.9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

ऐसे चेक करें नतीजे
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahresult.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: अब HSC july examination Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: इसके बाद सामने खुली विंडो में अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि की जानकारी भरें.

स्टेप 4: जानकारी भरने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें.

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6