&format=webp&quality=medium)
JoSAA Counselling 2023 Registration at Josaa.nic.in: जेईई एडवांस 2023 (JEE Advance 2023) के नतीजे जारी हो गए हैं. इसके बाद जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Josaa) के रजिस्ट्रेशन सोमवार 19 जून 2023 से शुरू हो जाएंगे. इसके जरिए कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जिन कैंडिडेट्स ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) एग्जाम दिया है वह 24 जून से अपनी चॉइस भर सकते हैं.
Josaa के जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन मिलता है. JoSAA काउंसलिंग में कुल छह राउंड्स होंगे. 25 जून को पहली और 27 जून को दूसरी मॉक आवंटन लिस्ट को जारी किया जाएगा. 28 जून को शाम सात बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की जा सकती है. 30 जून सुबह 10 बजे पहले राउंड का सीट आवंटन घोषित किया जाएगा.
JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और अपने कॉलेज की चॉइस करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
JoSAA का शेड्यूल चेक करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग फॉर्म 28 जून को शाम सात बजे तक की जा सकेगी. फी पेमेंट/डॉक्यूमेंट अपलोड/ पहले राउंड में कैंडिडेट्स के सवालों का जवाब देने की समयाविधि 30 जून 2023 से चार जुलाई 2023 तक है. राउंड 1 से जुड़ी किसी भी सवालों का जवाब देने की आखिरी तारीख पांच जुलाई 2023 है. दूसरे राउंड की सीटों का आवंटन छह जुलाई 2023 को होगा.