देश में रोजगार बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है ये खास अभियान, उद्योगों को भी होगा फायदा

भारत सरकार देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने व श्रमिकों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार करने के लिए Skill India अभियान चला रहा रही है. इस अभियान के तहत देश भर में युवाओं को विभिन्न तरह के कौशल सिखाए जा रहे हैं.
देश में रोजगार बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है ये खास अभियान, उद्योगों को भी होगा फायदा

केंद्र सरकार के इस अभियान के तहत बड़े पैमाने पर लोगों को मिलेगा रोजगार (फाइल फोटो)

भारत सरकार देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने व श्रमिकों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तैयार करने के लिए Skill India अभियान चला रहा रही है. इस अभियान के तहत देश भर में युवाओं को विभिन्न तरह के कौशल सिखाए जा रहे हैं.

सरकार ने तय किया यह लक्ष्य

भारत सरकार ने SkillIndia अभियान के तहत वर्ष 2022 तक भारत में 40 करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करना का लक्ष्य रखा है. इन लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन योजनाओं के तहत दिया जा रहा है प्रशिक्षण

भारत सरकार की ओर से PMKVY, NSDC, DDUGKY- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना और कौशल ऋण योजनाओं जैसी पहल के जरिए युवाओं को प्रशिक्षत किया जा रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में उद्योगों की प्रशिक्षित श्रमिकों की मांग के आधार पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

स्वरोजगार पैदा करना है लक्ष्य

भारत सरकार विभिन्न प्रशिक्षण योजनों के जरिए युवाओं को कुछ इस तरह तैयार कर रही है कि वो अपना काम खुद कर सकें. मुद्रा लोन का लाभ ले कर ये प्रशिक्षण युवा अपना रोजगार खुद शुरू कर सकें. ऐसे में कुछ अन्य लोगों को भी इन उद्यमियों की मदद से रोजगार मिल सकेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6