&format=webp&quality=medium)
कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. (फाइल फोटो: पीटीआई)
IOCL recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 527 तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर, 2021 है.
इस भर्ती अभियान के तहत पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम में कुल 527 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
IOCL वैकेंसी 2021 का डिटेल
पश्चिम बंगाल - 236
बिहार - 68
ओडिशा - 69
झारखंड - 35
असम - 119
IOCL वैकेंसी 2021 का श्रेणीवार (Category wise) डिटेल
अनरिजर्वड- 253
ईडब्ल्यूएस- 47
एससी- 80
एसटी-43
ओबीसी (एनसीएल)- 104
टोटल- 527
IOCL अपरेंटिस वैकेंसी 2021 के लिए योग्यता
ट्रेड अपरेंटिस: कैंडिडेट्स के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संबद्ध विषयों (relevant disciplines) में रेगुलर फुल टाइम आईटीआई के साथ मैट्रिक होना चाहिए.
तकनीशियन अपरेंटिस: कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग के संबद्ध विषयों (relevant disciplines) में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए.
ट्रेड अपरेंटिस (रिटेल सेल्स एसोसिएट (फ्रेशर): कैंडिडेट्स को 12वीं पास के साथ नॉन-ग्रेजुएट होना चाहिए.
ट्रेड अपरेंटिस (रिटेल सेल्स एसोसिएट (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स): कैंडिडेट्स ने 12वीं पास की हो और उसके पास एक साल से कम का 'रिटेल ट्रेनी एसोसिएट' की ट्रेनिंग का स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए.
ट्रेड अपरेंटिस (अकाउंटेंट): कैंडिडेट्स के पास सरकार से कॉमर्स में मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी से फुल टाइम (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए.
डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अपरेंटिस): कैंडिडेट्स ने कम से कम 12वीं की परीक्षा पास की हो.
डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स): कैंडिडेट्स ने कम से कम 12वीं पास की हो और उसके पास 'घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर' का एक साल से कम का सर्टिफिकेट हो. यह सर्टिफिकेट नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी दूसरे अथॉरिटी के तहत मान्यता प्राप्त होना चाहिए.
IOCL वैकेंसी 2021 के लिए सलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा जिसकी संभावित तिथि 19 दिसंबर, 2021 है.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक "ट्रेड अपरेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) को छोड़कर अपरेंटिस ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी जिसमें 15 महीने का प्रशिक्षण और ट्रेड अपरेंटिस रिटेल सेल्स एसोसिएट (फ्रेशर) होगा, जो 14 महीने का प्रशिक्षण होगा".
IOCL वैकेंसी 2021 के लिए आयु सीमा
जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 31 अक्टूबर तक 18 से 24 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक छूट दी जाएगी.
IOCL वैकेंसी 2021 का नोटिफिकेशन
Zee Business Hindi Live यहां देखें