&format=webp&quality=medium)
Infosys फ्रेशर्स के लिए इस साल निकालेगी बंपर नौकरियां
Infosys Jobs Update: अगर आप फ्रेशर्स हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देश की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस (infosys) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आ रही है. कंपनी ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया था कि कंपनी इस साल 45,000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है. बता दें कि कल यानी बुधवार को ही कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे और इसी दौरान बंपर नौकरियों के बारे में भी जानकारी दी.
कंपनी की तरफ से ये ऐलान ऐसे समय में आया है, जब उसका एट्रिशन रेट पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है. एट्रिशन रेट यानी कि कंपनी को छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की दर. हाल ही में कंपनी के कई पुराने कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी थी, जिसके बाद कंपनी ने नई हायरिंग का ऐलान किया है.
a
इंफोसिस (Infosys) के COO (UB) प्रवीण राव ने बचाया कि मार्केट में मौजूद सभी संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए, हम अपने कॉलेज ग्रेजुएट हायरिंग प्रोग्राम को इस साल बढ़ाकर 45000 तक ले जाएंगे. उन्होंने आगे ये भी कहा कि अपने कर्मचारियों के हेल्थ और वेलनेस उपायों, रिस्किलिंग प्रोग्राम और करियर ग्रोथ के मौके समेत दूसरी जरूरतों पर ध्यान देना जारी रखेंग.
आईटी दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में बेहतर नतीजे दिए. कंपनी को दूसरी तिमाही में 5,421 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 5,195 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.
Infosys ने बुधावार को तिमाही नतीजे जारी कर बताया कि कंपनी को सालाना आधार पर 12 फीसदी का मुनाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2021-22 की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले तिमाही में 27,896 करोड़ रुपये था. Infosys ने तिमाही नतीजों में 15 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है.