Bullet Train प्रोजेक्ट में काम करने का शानदार मौका, जल्द करे अप्लाई

मुंबई से अहमदाबाद (Mumbai-Ahmedabad) के बीच बुलेट ट्रेन (Bullet Train) चलाने को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHRCL) काफी तेजी से काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट में जरूरत को ध्यान में रखते हुए NHRCL ने कई पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी है. इन पोस्टों के लिए 04 सितम्बर 2019 तक अप्लाई किया जा सकता है.
Bullet Train प्रोजेक्ट में काम करने का शानदार मौका, जल्द करे अप्लाई

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम करने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई (फाइल फोटो)

मुंबई से अहमदाबाद (Mumbai-Ahmedabad) के बीच बुलेट ट्रेन (Bullet Train) चलाने को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHRCL) काफी तेजी से काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट में जरूरत को ध्यान में रखते हुए NHRCL ने कई पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी है. इन पोस्टों के लिए 04 सितम्बर 2019 तक अप्लाई किया जा सकता है.

इन पोस्टों पर होनी है भर्ती
NHRCL की ओर से निकाले गए विज्ञापन में CAD Designer, डिप्टी जनरल मैनेजर (डिजाइन), डिप्टी जनरल मैनेजर (आप्रेशन), डिप्टी जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) और डिप्टी जनरल मैनेजर (S&T) पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

तीन साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट

ज्यादातर पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है. ये कॉन्ट्रैक्ट तीन साल का होगा. इस कॉन्ट्रैक्ट को जरूरत के अनुसार दो साल और बढ़ाया जा सकता है. डिप्टी जनरल मैनेजर (डिजाइन) पद के लिए जापानी भाषा आनी जरूरी है.

ये होगी पे स्केल

pay

यहां करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार General Manager/HR के नाम से अपनी एप्लीकेशन National High Speed Rail Corporation Limited, Asia Bhawan, Road-205, Sector-9 Dwarka, New Delhi-110077 पते पर भेज सकते हैं. आप किस पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं ये एप्लीकेशन पर लिखना जरूरी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6