IIIT Allahabad Recruitment 2021: आईआईआईटी इलाहाबाद में इस पद पर निकली वैकेंसी, 14 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

IIIT Allahabad Recruitment 2021: IIIT इलाहाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर पी. नागभूषण का कार्यकाल 18 मई 2022 को खत्म हो रहा है.
IIIT Allahabad Recruitment 2021: आईआईआईटी इलाहाबाद में इस पद पर निकली वैकेंसी, 14 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

डायरेक्टर का कार्यकाल अधिकतम पांच साल का होगा. (फोटो: pixabay)

IIIT Allahabad Recruitment 2021: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहाबाद में डायरेक्टर पद पर वैकेंसी निकली है. उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए अप्लीकेश मांगा है. इसके लिए 14 दिसंबर 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. तकनीकी शिक्षा में प्रोफेसरशिप का 10 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 60 साल रखी गई है.

सैलरी
कैंडिडेट्स का संबंधित शाखा में PhD के साथ ही बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड भी होना चाहिए. डायरेक्टर पद पर सलेक्टेड अभ्यर्थी को 2,10,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. 7वें पे कमीशन के तहत 11,250 रुपये का विशेष भत्ता भी दिया जाएगा.

इस कारण निकली वैकेंसी
दरअसल IIIT इलाहाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर पी नागभूषण 18 मई 2022 को रिटायर होने वाले हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने डायरेक्टर पद की सलेक्शन प्रोसेस शुरू कर दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2027 तक रहेगा कार्यकाल
डायेरक्टर पद पर सलेक्टेड कैंडिडेट का कार्यकाल 5 साल का रहेगा. डायरेक्टर प्रो पी नागभूषण का कार्यकाल 18 मई 2022 तक रहेगा, ऐसे में नए डायरेक्टर का कार्यकाल मई 2027 तक का रहेगा.

यहां मिलेगी ज्यादा जानकारी
IIIT इलाहबाद के डायरेक्ट पद से जुड़ी अधिक जानकारी आपको education.gov.in पर मिलेगी. अभ्यर्थी वेबसाइट पर मौजूद प्रारूप में बायोडाटा भेज कर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट्स अटैच कर डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा.

अपर सचिव IIIT, उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय, कमरा संख्या 203-A, C-विंग शास्त्री भवन, नई दिल्ली, पिनकोड-110011 पर भेज सकते हैं.

लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
डायरेक्टर पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2021 रखी गई है. अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी (MS Word Format) 14 दिसंबर 2021 तक ak.chattopadhyay@nic.in पर भी अनिवार्य होगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6