IBPS RRB 2020: एग्जाम की तारीख मे हुआ बदलाव, नोटिस हुआ जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से एग्जाम की तारीखों को लेकर नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के मुताबिक IBPS RRB 2020 exam के तहत 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित प्री एक्जाम को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है.
IBPS RRB 2020: एग्जाम की तारीख मे हुआ बदलाव, नोटिस हुआ जारी

IBPS RRB 2020 exam की तारीख में हुआ बदलाव (फोटो - आईएएनएस)

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से एग्जाम की तारीखों को लेकर नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के मुताबिक IBPS RRB 2020 exam के तहत 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित प्री एक्जाम को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया है. एग्जाम की नई डेट जल्द ही जारी की जाएगी. वहीं 19, 20 और 26 सितम्बर को प्रस्तावित IBPS RRB preliminary exam में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये है एग्जाम का शिड्यूल
IBPS RRB 2020 Preliminary exam की डेट September 12 and 13, 2020 (postponed )

IBPS RRB 2020 Preliminary exam ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए September 19, 20 and 26, 2020

Add Zee Business as a Preferred Source

Single Examination ऑफीसर स्केल II & III October 18, 2020

IBPS RRB Exam पैटर्न

जो कैंडिडेट IBPS RRB 2020 prelims exam के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें एग्जाम का पैटर्न पता होना जरूरी है. इस एग्जाम में कुल 80 सवाल आएंगे. सभी सवाल 1 नम्बर के होंगे.

बैंकिंग सेवाओं के लिए कराया जाता है IBPS RRB एग्जाम
देश में बैंकिंग सेवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS RRB Exam) एग्जाम कराती है. ये एग्जाम तीन स्टेज में होते हैं. इसमें prelims, मेन्स और इंटरव्यू एग्जाम होते हैं. जो भी कैंडिडेट prelims exam में पास हो जाते हैं वो मेन्स एग्जाम देते हैं. मेन्स में पास होने वाले कैंडिडेट इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं.

IBPS Clerk 2020 एग्जाम का ये होगा शिड्यूल
आईबीपीएस कैलेंडर 2020 के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क 2020 के लिए अधिसूचना 01 सितंबर 2020 @ ibps.in पर जारी की गई है. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 05, 12 वीं और 13 दिसंबर 2020 को होगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

  • 01 सितंबर 2020 आईबीपीएस क्लर्क (IBPS Clerk) 2020 अधिसूचना 2020 जारी हुई
  • आईबीपीएस क्लर्क पोस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की प्रक्रिया 02 सितंबर 2020 से शुरू हो गई है
  • आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2020 है
  • IBPS क्लर्क प्री एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर 17 नवंबर 2020 से डाउनलोड हो सकेगा
  • आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 23 से 28 नवंबर 2020 तक हो सकेगी
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम के लिए 18 नवंबर 2020 से कॉललेटर डाउनलोड हो सकेंगे
  • IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 05, 12 और 13 दिसंबर को होनी है
  • आईबीपीएस क्लर्क (IBPS Clerk) 2020 प्रिलिम्स का रिजल्ट 31 दिसंबर 2020 को आएगा
  • IBPS मेंस एग्जाम ऑनलाइन होना है इस लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2021 को डाउनलोड करना हागा
  • ऑनलाइन एग्जाम 24 जनवरी 2021 को होगा
  • IBPS मेंस एग्जाम का रिजल्ट 1 अप्रैल 2021 को आएगा
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6