HTET 2019 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका, जल्दी करें अप्लाई

HTET: कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वेबसाइट htetonline.com पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म भरने से पहले सभी तरह के निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें. कैंडिडेट को सिंगल लेवल या मल्टीपल लेवल के लिए सिंगल रजिस्ट्रेशन करना चाहिए.
HTET 2019 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका, जल्दी करें अप्लाई

फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2019 है. (डीएनए)

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2019 के लिए फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख है. अगर आप अब भी अप्लाई करने से रह गए हैं तो आज जल्दी से अप्लाई कर लें. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH), भिवानी ने 7 अक्टूबर को HTET 2019 परीक्षा के लिए फॉर्म निकाला था.

कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वेबसाइट htetonline.com पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म भरने से पहले सभी तरह के निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें. कैंडिडेट को सिंगल लेवल या मल्टीपल लेवल के लिए सिंगल रजिस्ट्रेशन करना चाहिए. आप चाहें तो भरे गए फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं. यह करेक्शन ऑनलाइन 19-23 अक्टूबर 2019 तक सकते हैं. फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2019 है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source

जब आप ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर देंगे तो आप इस परीक्षा के लिए 8 नवंबर 2019 से एडमिट कार्ड या रोल नंबर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट को यहां बता दें कि एडमिट कार्ड पोस्ट से आपके घर नहीं भेजा जाएगा. HTET 2019 परीक्षा 16 और 17 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएंगी. यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में ली जाएगी. प्रश्न-पत्र में हिंदी या अंग्रेजी भाषा का सलेक्शन किया जा सकता है.