&format=webp&quality=medium)
कैंडिडेट का सलेक्शन शॉर्टलिस्ट होने और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
अगर आप एकेडमिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. तमिलनाडु सरकार ने 2331 सीटों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सरकारी नौकरी की वैकेंसी निकाली है. अगर आप इनके लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 30 अक्टूबर 2019 तक अप्लाई कर सकते हैं.
वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट प्रोफेसर
खाली सीटों की संख्या - 2331
पे स्केल - 57,700-1,82,400/- रुपये (लेवल-10)
योग्यता - Post Graduate, B.Ed, PhD
आयु सीमा - 57 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - चेन्नई (तमिलनाडु)
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
परीक्षा फीस
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 600 रुपये जमा कराने हैं. इसी तरह, अगर कैंडिडेट एस-एसटी, एससीए या पीडब्ल्यूडी कैटेगरी से है तो उसे 300 रुपये परीक्षा फीस जमा करने होंगे. यह पेमेंट ऑनलाइन किया जा सकता है.