गोवा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में कई पदों पर निकली वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

PWD Recruitment 2021 latest news in hindi: गोवा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (Goa Public Works Department) नोटिफिकेशन जारी कर इस जॉब को लेकर विस्तार में जानकारी दी है.
गोवा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में कई पदों पर निकली वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

जानिए किन पदों पर होनी है कितनी भर्तियां.

PWD Recruitment 2021 latest news in hindi : गोवा में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. गोवा सरकार के PWD विभाग ने ग्रुप सी के पदों पर कुछ भर्तियां निकाली है. गोवा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (Goa Public Works Department) नोटिफिकेशन जारी कर इस जॉब को लेकर विस्तार में जानकारी दी है. PWD विभाग (PWD Recruitment 2021) में काम पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

PWD विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, pwd.goa.gov.in पर जाकर आप इससे संबंधित सभी जानकारियां पा सकते हैं. गोवा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (Goa Public Works Department) में अलग-अलग लेवल पर 368 पदों पर भर्तियां होनी है. जिसके लिए योग्यता और उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है. अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 27 सितंबर है. लिहाजा PWD विभाग पाने की आस लगाने वाले उम्मीदवार इससे पहले ही वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें.

जानिए किन पदों पर होनी है कितनी भर्तियां

Add Zee Business as a Preferred Source

PWD विभाग के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियां इस प्रकार है... टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) – 85 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) – 14 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (माइनिंग) – 1 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 31 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 162 पद, जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) – 51 पद, जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 24 पद.

अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नोटिफिकेशन के मुताबिक टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इसी विषय में डिप्लोमा होना चाहिए. लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आयु सीमा की बात करें तो 45 वर्ष या उससे कम वर्ष के उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को विभाग की ओर से कुछ छुट्ट जरूर दी गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6