&format=webp&quality=medium)
अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें. (फाइल फोटो)
DTC Recruitment 2021 latest news in hindi: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Delhi Transport Corporation) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली परिवहन विभाग के अंतर्गत आने वाले परिवहन निगम यानी डीटीसी ने कुछ पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. परिवहन निगम की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 31 दिसंबर 2021 तक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इस जॉब को करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (DTC Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे DTC की आधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर जाकर इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. डीटीसी ने बस ड्राइवरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है. पहले उम्मीदवारों को अपने आवेदन ऑफलाइन मोड में जमा करना पड़ता था, लेकिन अब वह यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
DTC ने एक साल की अवधि (1-वर्ष) के लिए अल्पकालिक और संविदा के आधार पर इन पदों के लिए भर्ती (DTC Recruitment 2021) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. बस ड्राइवर पद के लिए फिलहाल वैकेंसी हैं. इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 साल या उससे अधिक होना जरूरी है. आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, कक्षा 10 वीं का सर्टिफिकेट, वैध एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस, जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), पैन कार्ड, सर्विसमैन (यदि कोई हो)स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की विधिवत और हस्ताक्षरित प्रति का होना आवश्यक है.
बस ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dtcdriver-rp.com पर जाना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर APPLY FOR CONTRACTUAL DRIVER POST पर क्लिक करते ही Engagement of Contractual Driver in DTC सेक्शन ओपन हो जाएगा. पेज ओपन होने पर New Applicant पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर और ई-मेल की मदद से रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे. अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.
http://dtc.nic.in/sites/default/files/All-PDF/IMG_0001%20%282%29.pdf