दिल्ली में आठवीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए निकली सरकारी नौकरी की वैकेंसी

DSSSB Assistant Recruitment 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने अलग-अलग पदों के लिए ढेरों वैकेंसी निकाली है. इसमें अधिकतम 9300-34800/- रुपये तक का पे स्केल मिलेगा.
दिल्ली में आठवीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए निकली सरकारी नौकरी की वैकेंसी

एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमेन और महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस जमा नहीं करनी है. (आईएएनएस)

DSSSB Assistant Recruitment 2020: अगर आपके पास आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की डिग्री है तो दिल्ली (Delhi) में आपके लिए सरकारी नौकरी पाने के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, DSSSB यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने अलग-अलग पदों के लिए ढेरों वैकेंसी निकाली है. इसमें अधिकतम 9300-34800/- रुपये तक का पे स्केल मिलेगा. अगर आप भी इन नौकरियों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 20 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट, ड्राइवर और अन्य
खाली सीटों की संख्या - 256
योग्यता - आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन
उम्रसीमा - 18 से 37 साल
पे स्केल (अधिकतम) - 9300-34800/- रुपये

परीक्षा फीस
इन तमाम पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करानी है. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और एसबीआई चालान के जरिये कर सकते हैं. एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमेन और महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस जमा नहीं करनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 21 जनवरी 2020 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 20 फरवरी 2020
फीस पेमेंट की अंतिम तारीख - 20 फरवरी 2020.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस वैकेंसी में ड्राइवर, स्टोर कीपर, लेबोरेटरी असिस्टेंट, केयरटेकर समेत कई डिपार्टमेंट के लिए ढेरों वैकेंसी निकली है. इसमें कैंडिडेट का सलेक्शन टीयर 1 और टीयर 2 टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. कैंडिडेट डीएसएसएसबी की वेबसाइट www.dsssb.delhigovt.nic.in या https://dsssbonline.nic.in पर विजिट कर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं. इन्हीं साइट पर 21 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6