&format=webp&quality=medium)
इन पदों के लिए 1 अक्टूबर तक अप्लाई किया जा सकता है. (फाइल फोटो)
DRDO Recruitment 2021: DRDO में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. इसके लिए DRDO ने सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (DRDO Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर, 2021 है.
इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.drdo.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.drdo.gov.in/sites के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा.
DRDO Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण डेट
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2021
DRDO Recruitment 2021 के लिए वैकेंसी के लिए डिटेल
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग -02 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 05 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 09 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग -01 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग -03 पद
DRDO Recruitment 2021 के लिए जरूरी योग्यता
कैंडिडेट्स के पास GATE Score के साथ बीई/बी. टेक प्रथम श्रेणी से पास होना चाहिए या ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों स्तरों पर फर्स्ट क्लस में इनविषयों में एमई/एम.टेक होना चाहिए. साथ ही सिर्फ GATE 2020 और GATE 2021 ही स्वीकार्य हैं.
DRDO Recruitment 2021 के लिए सलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स को उनके वैलिड गेट स्कोर और डिग्री/पोस्टग्रेजुएट डिग्री में सिक्योर किए गए मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर वेब बेस्ड ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. मौजूदा वैकेंसी के लिए सफल उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची और भविष्य की रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स के पैनल को डीआरडीओ वेबसाइट (www.drdo.gov.in) पर अपलोड किया जाएगा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें