दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, इमाम और मुअज़्ज़िनों के वेतन में किया इजाफा

दिल्ली में अब वक़्फ़ बोर्ड के तहत न आने वाली मस्जिदों के इमामों को 14 हज़ार और मुअज़्ज़िन को 12 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, इमाम और मुअज़्ज़िनों के वेतन में किया इजाफा

दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के तहत आने वाली 185 मस्जिदों के इमामों को अब 18 हज़ार रुपये वेतन दिया जाएगा. फिलहाल इनका वेतन 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह है. (Photo- Zeebiz/ Mohd Shuaib)

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की मस्जिदों के इमाम और मोअज़्ज़िन का वेतन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इमाम और मुअज़्ज़िन लम्बे वक़्त से अपना वेतन बढ़ाने की मांग करते रहे हैं. इमाम और मोअज़्ज़िन का वेतन दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड देगा.

केजरीवाल सरकार के इस फैसले के मुताबिक, दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के तहत आने वाली 185 मस्जिदों के इमामों को अब 18 हज़ार रुपये वेतन दिया जाएगा. फिलहाल इनका वेतन 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह है. वही मुअज़्ज़िन को अब 16 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा जबकि अभी तक इनको 9 हज़ार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के साथ मिलकर पहली बार दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के तहत न आने वाली मस्जिदों के इमाम और मुअज़्ज़िन को भी वेतन देने का एलान कर दिया. ऐसा देश में पहली बार है कि जब बोर्ड के तहत न आने वाली मस्जिदों के इमाम और मुअज़्ज़िन को भी कोई सरकारी संस्था वेतन दे. दिल्ली में अब वक़्फ़ बोर्ड के तहत न आने वाली मस्जिदों के इमामों को 14 हज़ार और मुअज़्ज़िन को 12 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अमनातुल्ला खान ने कहा कि वेतन देने की सारी जिम्मेदारी दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड उठाएगा. जानकार बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए लिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6