Job Apply करने से पहले समझ लें CV और Resume का फर्क...कहीं एक गलती से रिजेक्ट न हो जाए एप्लीकेशन!

CV और Resume दोनों जॉब एप्लीकेशन डॉक्यूमेंट हैं लेकिन दोनों का मकसद और इस्तेमाल अलग है. CV डीटेल्ड करियर प्रोफाइल है जबकि Resume छोटा, साफ और जॉब-फोकस्ड डॉक्यूमेंट होता है. जॉब अप्‍लाई करने से पहले इनका फर्क जरूर जान लें क्‍योंकि सही जगह पर सही डॉक्यूमेंट भेजना इंटरव्यू मिलने की संभावना बढ़ा देता है.
Job Apply करने से पहले समझ लें CV और Resume का फर्क...कहीं एक गलती से रिजेक्ट न हो जाए एप्लीकेशन!

जॉब के लिए अप्लाई करते वक्त अक्सर लोग CV और Resume को एक जैसा मान लेते हैं. लेकिन असल में दोनों डॉक्यूमेंट अलग काम के लिए इस्तेमाल होते हैं. अगर आपने कहीं CV की जगह Resume भेज दिया या Resume की जगह CV, तो इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना कम हो सकती है. खासकर आज के कॉम्पेटिटिव जॉब मार्केट में ये फर्क समझना बहुत जरूरी है. यहां जानिए CV और Resume में क्या फर्क है, कब किसका इस्तेमाल करना चाहिए और कैसे सही डॉक्यूमेंट तैयार करें.

Resume क्या होता है?

अगर आप किसी जॉब के लिए अप्लाई कर रहे है और कंपनी आपको Resume सब्मिट करने के लिए कहे तो आपको रिज्‍यूम ही देना है CV नहीं. रिज्‍यूम एक फ्रेंच भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'समरी'. इसे रिज्‍यूमे भी कहा जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Resume एक छोटा और कॉम्पैक्ट डॉक्यूमेंट होता है जिसमें आपकी स्किल्स और वर्क एक्सपीरियंस का सारांश होता है. Resume ज़्यादातर 1-2 पेज का होता है और इसमें सिर्फ वो जानकारी शामिल होती है जो जॉब से सीधी जुड़ी हो. Resume को हर जॉब के हिसाब से कस्टमाइज़ किया जाता है. ये Skills और Achievements पर फोकस करता है, न कि पूरी Career Story पर.

ज्‍यादातर कहां होता है इस्तेमाल?

  • Private Sector Jobs
  • Startup Hiring
  • Corporate Roles
  • Internship
  • Fresher Placement

CV क्या होता है?

CV का मतलब Curriculum Vitae, ये लैटिन भाषा के शब्दों से मिलकर बना है जिसका मतलब होता है 'कोर्स ऑफ लाइफ'. CV लंबा होता है और इसमें आपकी शिक्षा, स्किल्स, रिसर्च, प्रोजेक्ट्स, वर्क एक्सपीरियंस, पब्लिकेशन, सर्टिफिकेट्स, वर्कशॉप्स, अवॉर्ड्स और उपलब्धियों की डीटेल्‍स होती है.

CV आमतौर पर 2 पेज से शुरू होता है और जरूरत के हिसाब से 10-12 पेज तक जा सकता है, खासकर रिसर्च या अकादमिक फील्ड में. CV एक स्टैटिक डॉक्यूमेंट होता है यानी आप इसे बार-बार नहीं बदलते, सिर्फ अपडेट करते हैं.

ज्‍यादातर कहां होता है इस्तेमाल?

  • रिसर्च जॉब
  • टीचिंग/अकादमिक पोस्ट
  • स्कॉलरशिप
  • फेलोशिप
  • पीएचडी/मास्टर्स प्रोग्राम

CV और Resume में मुख्य अंतर

फैक्टरCVResume
फुल फॉर्मCurriculum VitaeSummary/Professional Resume
लंबाई2-12 पेज1-2 पेज
उद्देश्यपूरा करियर विवरणजॉब से जुड़ी जानकारी
इस्तेमालरिसर्च, अकादमिककॉर्पोरेट, प्राइवेट सेक्टर
अपडेटसालाना अपडेटहर जॉब के लिए बदलाव
फोकसEducation + ResearchSkills + Experience

क्या कभी दोनों का एक जैसा इस्तेमाल होता है?

भारत, UK और यूरोप के कई हिस्सों में कई बार लोग Resume को भी CV बोल देते हैं. लेकिन USA और Canada में दोनों का इस्‍तेमाल पूरी तरह अलग है. इसलिए इंटरनेशनल जॉब एप्लीकेशन में ये अंतर जानना ज़रूरी है.

FAQs

Q1: क्या Fresher को Resume बनाना चाहिए या CV?

अगर Fresher कॉर्पोरेट जॉब के लिए अप्लाई कर रहा है तो Resume बेहतर होता है.

Q2: क्या Resume सिर्फ एक पेज का होना जरूरी है?

जरूरी नहीं लेकिन Ideally 1–2 पेज का होना चाहिए.

Q3: CV को कैसे अपडेट करें?

नई डिग्री, नई स्किल या नया रिसर्च जोड़कर.

Q4: क्या Resume में Photo डालना जरूरी है?

हां, खासकर रिसर्च और अकादमिक रोल्स में.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6