&format=webp&quality=medium)
CUET UG 2023 Examination city slip: सीबीएसई समेत कई राज्यों के बोर्ड्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए अब अगला पड़ाव कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) 2023 है. नेशनसल टेस्टिंग एजेंसी ने सिटी स्लिप जारी करने के तारीख की घोषणा कर दी है. एनटीए ने कहा है कि जो छात्र सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा देने वाले हैं, वह cuet.smarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप 14 मई 2023 को जारी होगी. पहले ये स्लिप 30 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि, ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. वहीं, एडमिट कार्ड एग्जामिनेशन से तीन दिन पहले जारी होगा. सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा 21 मई 2023 से शुरू होगी. ये 31 मई 2023 तक चलेगी. वहीं, सीयूईटी पीजी परिक्षा के एप्लिकेशन फॉर्म को एडिट करने का आज आखिरी दिन है.
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
सीयूईटी पीजी एप्लिकेशन फॉर्म एडिट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.
CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
सीयूईटी के एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी. परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी.