CTET Dec 2019 के लिए निकला फॉर्म, इस तारीख को होगा एग्जाम, यहां करें अप्लाई

CTET: इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस वाले प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 20 भाषाओं में 110 शहरों में आयोजित की जाएगी. सीटेटे दिसंबर 2019 परीक्षा में क्लास 1 से 5 तक के लिए अलग परीक्षा पेपर-1 होगी और क्लास 6 से क्लास 8 के लिए अलग परीक्षा पेपर-2 होगी.
 CTET Dec 2019 के लिए निकला फॉर्म, इस तारीख को होगा एग्जाम, यहां करें अप्लाई

यह परीक्षा 20 भाषाओं में 110 शहरों में आयोजित की जाएगी. (आईएएनएस)

अगर आपने बीएड किया है और केंद्र सरकार के स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए सीबीएसई दिल्ली ने CTET दिसंबर 2019 परीक्षा के लिए फॉर्म निकाला है. जरूरी योग्यता पूरा करने वाले और सीटेट परीक्षा के लिए रुचि रखने वाले कैंडिडेट 18 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. आपको पता है कि टीचर एग्जाम में शामिल होने के लिए बीएड के साथ सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य है. यह क्लास 1 से क्लास 8 तक के टीचर के लिए है.

सीटेट फॉर्म से जुड़ी खास बातें
सीटेटे दिसंबर 2019 परीक्षा में क्लास 1 से 5 तक के लिए अलग परीक्षा पेपर-1 होगी और क्लास 6 से क्लास 8 के लिए अलग परीक्षा पेपर-2 होगी. सीटेट क्वालीफाई करने के लिए कैंडिडेट को लिखित परीक्षा में बैठना होगा. इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस वाले प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 20 भाषाओं में 110 शहरों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट http://cbse.nic.in/ पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

परीक्षा फीस
सीटेट परीक्षा में सिर्फ पेपर-1 या पेपर-2 के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 700 रुपये लगेंगे और दोनों पेपर के लिए समान कैटेगरी में 1200 रुपये देने होंगे. इसी तरह एससी-एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट को सिर्फ पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 350 रुपये देने होंगे और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे. यह पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत- 19 अगस्त 2019 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 18 सितंबर 2019
फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 23 सितंबर 2019
परीक्षा की तारीख - 08 दिसंबर 2019

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6