&format=webp&quality=medium)
खास वैकेंसी के तहत कैंडिडेट के पास जरूरी फोर्कलिफ्ट और क्रेन ऑपरेटर ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए. (रॉयटर्स)
CSL Recruitment 2020: भारत सरकार के तहत आने वाली मिनीरत्न कंपनी कोचिन शिपयार्ड में अलग-अलग ट्रेड के लिए वर्कमैन पद पर कई सीटों के लिए वैकेंसी निकली है. अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो 10 अक्टूबर 2020 से पहले तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - वर्कमैन
खाली सीटों की संख्या - 577
योग्यता - चौथी, सातवीं पास, मैट्रिक या समतुल्य और संबंधित ट्रेड में आईटीआई-एनटीसी, इसके अलावा पद के मुताबिक कैंडिडेट के पास जरूरी फोर्कलिफ्ट और क्रेन ऑपरेटर ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए
उम्रसीमा - 30 से 50 साल (उम्र का कैलकुलेशन 1 अक्टूबर 2020 के आधार पर किया जाएगा. आरक्षण नियमों के मुताबिक, योग्य कैंडिडेट को मैक्सिमम उम्रसीमा में तीन साल से पांच साल तक की छूट है)
सैलरी - 22100 रुपये से 24800 रुपये तक
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी में सीरियल नंबर ए और बी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को 300 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी है. इसके अलावा सीरियल नंबर सी और जी के लिए अप्लाई करने पर 200 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी.
जरूरी तारीख
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 24 सितंबर 2020
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 10 अक्टूबर 2020
ऐसे होगा सलेक्शन
इस वैकेंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. कैंडिडेट चाहें तो इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट को इस वैकेंसी में ऑनलाइन अप्लाई करना है. इसके लिए कैंडिडेट को द कोचिन शिपयार्ड की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करते हुए https://cochinshipyard.com/ पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट करना है.