&format=webp&quality=medium)
Coal India Recuitment 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो Coal India आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है. Coal India में नौकरी पाने के लिए आपको GATE 2021 में क्वालीफाइड होना जरूरी है. Coal India में नौकरी की सिलेक्शन प्रोसेस में GATE 2021 में आपका कितना स्कोर आया है, ये काफी मायने रखेगा. संस्था ने अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में कई पदों पर मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्तियां निकाली हैं.
Coal India के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, संस्था ने 588 वैकेंसी पर आवेदन मांगे हैं. इसमें माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इंडस्ट्रीय इंजीनियरिंग और जियोलॉजी शामिल है. अगर आपको Coal India में नौकरी करनी है तो आप coalindia.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
अगर कोल इंडिया की तरफ से जारी इन पदों पर किसी उम्मीदवार का सिलेक्शन हो जाता है तो आपको 1.6 लाख रुपए तक का पैकेज मिल सकता है. बता दें कि कोल इंडिया के एप्लीकेशन प्रोसेस 10 अगस्त से शुरू हो गई है और ये विंडो 9 सितंबर 11:59 PM तक खुली रहेंगी.
उम्मीदवार ने संबंधित स्ट्रीम में बी.टेक, बी,एससी या बीई (इंजीनियरिंग) किया हुआ हो. उम्मीदवार ने 60 फीसदी मार्क्स के साथ डिग्री ली हो. जियोलॉजी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास जियोलॉजी में एम.टेक या एमएससी हो.
जिन उम्मीदवारों की उम्र 4 अगस्त 2021 को 30 साल हो, सिर्फ वही इन पदों पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. https://www.coalindia.in/career-cil/jobs-coal-india/mt-gate-2021/ लिंक पर क्लिक करके आप नौकरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.