CMS infosystem में जल्द निकलेंगे बंपर भर्तियां, कंपनी ने तैयार किया यह प्लान

सीएमएस अगले दो महीनों में एक हजार लोगों को तैनात करने की योजना बना रही है.
CMS infosystem में जल्द निकलेंगे बंपर भर्तियां, कंपनी ने तैयार किया यह प्लान

सीएमएस इंफो सिस्टम (CMS Info Systems) ने महिंद्रा फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस और हीरो फिनकॉर्प समेत कई कंपनियों के साथ नकदी व चेक कलेक्शन करने का करार किया है. (Image- Pixabay)

भारत की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट (Cash Management Company) और पेमेंट्स सोल्यूशंस
मुहैया कराने वाली कंपनी CMS infosystem अगले दो महीनों में एक हजार लोगों को तैनात करने की योजना बना रही है. कंपनी अपने साझेदार बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC-एनबीएफसी) तथा माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के लिए नकदी वसूली के काम में भी उतरने की तैयारी में है.

सीएमएस इंफो सिस्टम (CMS Info Systems) ने महिंद्रा फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस और हीरो फिनकॉर्प समेत कई कंपनियों के साथ नकदी व चेक कलेक्शन करने का करार किया है.

सीएमएस की नकदी कारोबार यूनिट के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनुष राघवन ने कहा कि देश में 1,15,000 एटीएम और रिटेल आउटलेट्स के नेटवर्क के साथ कंपनी देश की मौजूदगी 98.3 फीसदी जिलों में है. यह मौजदूगी कंपनी को अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करती है.

उन्होंने कहा कि सीएमएस ने एनबीएफसी की सेवाओं को आगे बढ़ाया है. कंपनी अब सीनियर सिटीजन के लिये घर के दरवाजे पर बैंकिंग सेवा के अलावा यात्रा, शिक्षा, बीमा के लिए चेक कलेक्शन और अन्य उद्योगों के लिए कैश कलेक्शन भी गौर कर रही है. इसके लिए अगले दो महीने में एक हजार लोगों को नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में और कंपनी की सर्विस में और विस्तार किया जाएगा, जिससे और ज्यादा स्टाफ की जरूरत होगी.

सीएमएस इंफो सिस्टम एक नई और फ्री डोरस्टेप कैश डिलिवरी सर्विस शुरू करने जा रही है. इस सर्विस से सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सुरक्षित तरीके से उनकी रकम उन तक पहुंचाने में मदद की जा सकेगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

सीएमएस इंफो सिस्टम के सीईओ राजीव कौल ने कहा कि यह जरूरी है समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मुसीबत के समय सुरक्षित ढंग से लोगों तक कैश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सर्विस देने के लिए अधिक से अधिक बैंकिंग पार्टनर्स को इस सेवा से जोड़ रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source