स्टाफ नर्स की सरकारी नौकरी के लिए यहां निकली बड़ी संख्या में वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

BTSC : अगर आप भी इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 26 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर कैंडिडेट का सलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
स्टाफ नर्स की सरकारी नौकरी के लिए यहां निकली बड़ी संख्या में वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 200 रुपये देने हैं. (पीटीआई)

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने स्टाफ नर्स और ट्यूटर पदों पर सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. अगर आप भी इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 26 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें इन पदों पर कैंडिडेट का सलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

वैकेंसी में मुख्य बातें
पद का नाम - स्टाफ नर्स और ट्यूटर
खाली पदों की संख्या - 9299
वेतनमान - लेवल-7, लेवल-8)
योग्यता - जीएनएम में डिप्लोमा, B.Sc. (नर्सिंग)
आयु सीमा - 18 से 37 वर्ष
जॉब लोकेशन - बिहार
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा फीस
इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 200 रुपये देने हैं. इसी तरह किसी भी कैटेगरी की महिला और एससी-एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 50 रुपये देने हैं. कैंडिडेट परीक्षा फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत की तारीख - 25 जुलाई 2019
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 26 सितंबर 2019
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख - 26 सितंबर 2019.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6