BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. BPSC की ओर से 65वीं बार ये परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफीशियल वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in से अपनी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (फाइल फोटो)

BPSC Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. BPSC की ओर से 65वीं बार ये परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफीशियल वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in से अपनी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

15 अक्टूबर से होनी है परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC ) की प्रारंभिक परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इस बार लगभग चार लाख परीक्षार्थी इस इम्जाम में हिस्सा लेंगे. इस बार BPSC ने स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा केन्द्र बनाए हैं. इसके अलावा एक से दूसरे परीक्षार्थियों की दूरी कम से एक मीटर रखने की व्यवस्था की गई है ताकि नकल पर रोक लगाई जा सके.

शिक्षक भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
इस बार परीक्षा केंद्र चुनने में भी बेहद सावधानी बरती जा रही है. ध्यान रखे किसी भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. मोबाइल के अलावा किसी अन्य तरह का भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स परीक्षा केंद्र के अंदर नपहीं ले जाया जा सकेगा. शिक्षक भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन बातों का रखें ध्यान
सिविल सेवा परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार परीक्षा में कम समय बचा है. ऐसे में परीक्षार्थियों को NCERT की किताबें अच्छे देख लेनी चाहिए. जो नोट्स बनाए हैं उनका रिवीजन बहुत जरूरी है. कई बार परीक्षा में आपको लगता है सवाल आता है पर जवाब को लेकर भ्रमित हो जाते हैं. परीक्षार्थियों को सम-समायिक घटनाओं की जानकारी के लिए अखबार पढ़ना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6