Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी, जल्दी करें 4 नवंबर है आखिरी डेट

सिपाही पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनमत 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी, जल्दी करें 4 नवंबर है आखिरी डेट

सिपाही के इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट्स http://csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

बिहार पुलिस (Bihar Police) में बड़ी संख्या में सिपाहियों की जरूरत है. केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार (Bihar) पुलिस में सिपाही (Constable) के 11,800 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर, 2019 है.

योग्यता और उम्र
बिहार पुलिस (Police) में सिपाही के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण या फिर बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाणपत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (बिना अंग्रेजी के) का प्रमाणपत्र होना चाहिए.

सिपाही पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनमत 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

शारीरिक मापदंड
हालांकि शारीरिक मापदंड के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, मगर तय मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले कैंडिडेट्स को असफल घोषित कर दिया जाएगा.

ऊंचाई- सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिला कैंडिडेट्स के लिए 155 सेंटीमीटर रखी गई है.

सीना- सीना का माप केवल पुरुष कैंडिडेट्स के लिए है. बिना फुलाए सीना 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए.

लिखित परीक्षा
बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए कैंडिडेट्स का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. एग्जाम का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट के स्तर का होगा. एग्जाम में 100 अंकों का होगा और इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे.

शारीरिक योग्यता
लिखित परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स को शारीरिक योग्यता/दक्षता एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा.
दौड़- इसमें पुरुषों के लिए 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी. दौड़ के लिए 50 मार्क तय किए गए हैं और यह दौड़ 6 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी.

महिला कैंडिडेट्स को 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी.

गोला फेंक- दौड़ में पास कैंडिडेट्स को गोला फेंक के लिए बुलाया जाएगा. गोला फेंक के लिए 25 मार्क हैं और पुरुष कैंडिडेट्स को 16 पौंड के गोले को कम से कम 16 फुट की दूरी पर फेंकना होगा. महिला कैंडिडेट्स को 12 पौंड का गोला 12 फुट तक फेंकना होगा.

देखें Zee Business LIVE TV

गोला फेंक के बाद ऊंची कूद का आयोजन किया जाएगा. पुरुष कैंडिडेट्स को 4 फुट और महिलाओं के लिए 3 फुट की ऊंची कूद का आयोजन किया जाएगा.

सिपाही के इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट्स http://csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं और केंद्रीय चयन पर्षद के लिंक से विज्ञापन की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6