निकली है सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलेगी 68900 रुपये सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

UPPSC: इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 105 रुपये जमा करने होंगे. अगर कैंडिडेट एससी-एसटी है तो 65 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये परीक्षा फीस देने हैं.
निकली है सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलेगी 68900 रुपये सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

कैंडिडेट का सलेक्शन लिखितत परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. (रॉयटर्स)

अगर आपने मेडिकल की पढ़ाई एम.डी. डिग्री के साथ की है तो आपके लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने इस पद पर बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. अगर आप इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 26 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट प्रोफेसर (एलोपैथी)
खाली पदों की संख्या - 424
पे स्केल - 68900/- रुपये (लेवल-11)
योग्यता - एमडी/एमडी/एमसीएच साथ में तीन साल पढ़ाने का अनुभव
आयु सीमा - 26 से 40 वर्ष
जॉब लोकेशन - उत्तर प्रदेश
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्ष शुल्क
इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 105 रुपये जमा करने होंगे. अगर कैंडिडेट एससी-एसटी है तो 65 रुपये और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट को 25 रुपये परीक्षा फीस देने हैं. परीक्षा फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 26 अगस्त 2019 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 26 सितंबर 2019
बैंक में परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 23 सितंबर 2019.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6