Assam Rifles Recruitment 2021: असम राइफल्स में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी, यहां जानें हर डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1230 पदों को भरा जाएगा.
Assam Rifles Recruitment 2021: असम राइफल्स में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी, यहां जानें हर डिटेल्स

इन पदों के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. (फोटो: पीटीआई)

Assam Rifles Recruitment 2021: असम राइफल्स (Assam Rifle) में नौकरी करने का मन बना रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है. इसके लिए कार्यालय महानिदेशक असम राइफल्स ने ग्रुप B एंड C पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (Assam Rifles Recruitment 2021) के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस 11 सितंबर से शुरू हो चुका है. कैंडिडेट्स 25 अक्टूबर 2021 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.assamrifles.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Assam Rifles Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://www.assamrifles.gov.in/ के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (Assam Rifles Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 1230 पदों को भरा जाएगा. इसमें कैंडिडेट्स का चयन असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2021-22 में किया जाएगा.

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण डेट
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 11 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25 अक्टूबर 2021
पीईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, ट्रेड (कौशल) परीक्षा, डीएमई – 01 दिसंबर 2021

Add Zee Business as a Preferred Source

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए वैकेंसी का डिटेल
कुल – 1230 पद

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होने के साथ ITI भी होना चाहिए.

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए आवेदन फीस
ग्रुप बी पोस्ट के लिए- 200 रुपये

ग्रुप सी पोस्ट के लिए- 100 रुपये
उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से एग्जाम फीस का का पेमेंट कर सकते हैं.

Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए सलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट (PST/PET) और लिखित परीक्षा डिफू, कर्बियागलॉन्ग, एचक्यू डीजीएआर शिलांग, जोरहाट, सिलचर, मसीमपुर लोखरा और तेजपुर में होगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6