&format=webp&quality=medium)
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन और समय पर ऑर्डर को पूरा करने के लिये 1 लाख लोगों को नौकरी देगा. अमेजन ने कहा कि ये नौकरियां फार्ट-टाइम और फुल टाइम होंगी. इससे पैकिंग, कम समय में आर्डर को पूरा करने में मदद मिलेगी. (Image- PTI)
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी (E-commerce company) अमेजन (Amazon) ऑनलाइन खरीदारी (online Shopping) के बढ़ते चलन और समय पर ऑर्डर को पूरा करने के लिये 1 लाख लोगों को नौकरी देगा. अमेजन ने कहा कि ये नौकरियां फार्ट-टाइम (Part Time Jobs) और फुल टाइम (Full Time Jobs) होंगी. इससे पैकिंग, कम समय में आर्डर को पूरा करने में मदद मिलेगी.
अमेजन (Amazon) को अप्रैल-जून तिमाही में रिकार्ड मुनाफा और इनकम हुई. इसका कारण कोविड-19 महामारी (Corona Pandemic) के दौरान लोग किराना सामान और अन्य जरूरी चीजों के लिए ई-कामर्स कंपनियों को तरजीह दे रहे हैं.
कंपनी ने इस साल की शुरूआत में 1.75 लाख लोगों को नौकरियां दी थीं.
अमेजन ने पिछले दिनों कहा था कि उसे कंपनी और तकनीकी स्तर पर 33,000 लोगों को तैनात करने की जरूरत है. अमेजन ने कहा कि इस महीने 100 नये गोदाम, पैकेज सेंटर और अन्य सुविधा केंद्रों की शुरूआत हो रही है. इसके लिये लोगों की जरूरत है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
अमेजन के वैश्विक स्तर पर गोदाम से जुड़े मामले देखने वाली एलिसिया बोलर डेविस ने कह कि कंपनी उन शहरों में प्रोत्साहन के रूप में 1,000 डॉलर का बोनस भी देने की पेशकश कर रही है, जहां उसे कर्मचारी तलाशने में मुश्किल हो रही है. अमेजन में शुरूआती वेतन 15 डॉलर (Amazon salary) प्रति घंटा है.