&format=webp&quality=medium)
राजकुमार राव FTII के एल्युमनी हैं (फाइल फोटो)
बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमर भरी दुनिया सभी को अपनी ओर खींचती है, लेकिन इस माया नगरी में बिना तैयारी के जाने वालों को भीषण संघर्ष का सामना करना पड़ता है. इसलिए अगर आप फिल्म और टीवी में करियर बनाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इसके लिए प्रोफेशनल कोर्स करके वहां जाएं. ऐसा करने से आपकी राह की मुश्किलें कम हो जाएंगी. इसके लिए आपको देश दो सर्वश्रेष्ठ संस्थानों फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) और सत्यजीत रॉय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता (SRFTI) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. दोनों संस्थान भारत सरकार के हैं. FTII से जया बच्चन, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली और राजकुमार राव जैसे कई स्टार निकले हैं.
Entrance test के लिए पटना में सेमिनार
प्रवेश परीक्षा के लिए FTII देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी में सेमिनार का आयोजन कर रही है. इस सिलसिले में 20 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर स्थित 'बिहार बाल भवन' में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सेमिनार आयोजित कर प्रवेश परीक्षा के बारे में बताया जाएगा.
योग्यता -
आवेदन के लिए स्नातक होना जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीफ 31 जनवरी 2019 है.
कैसे करें आवेदन -
आवेदन वेबसाइट https://applyadmission.net/jet2019/# पर किया जा सकता है.
महत्वपूर्ण तारीख-
14 फरवरी 2019 से एडमिट कार्ड मिलने लगेंगे और 24 फरवरी 2019 को परीक्षा होगी. अनुमान है कि 22 अप्रैल 2019 को रिजल्ट आ जाएगा.
परीक्षा का विवरण
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे और प्रत्येक के एक अंक होंगे. समय 3 घंटे का होगा. लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू में सफल होना होगा. विभिन्न कोर्स की अवधि 1 वर्ष, 2 वर्ष और 3 वर्ष है.